Ads

How to send money with using whatsapp:
Photo by anton from pexels
                    Photo by Anton from Pexels
                            
                   


अगर आप व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं तो आपको जानकर खुशी होगी कि व्हाट्सएप में एक नया फीचर आ चुका है जिसकी सहायता से आप अपने व्हाट्सएप के जरिए payments को भेज सकते हैं और recieve भी कर सकते हैं।

"सीधे शब्दों में बात की जाए तो आप अपने व्हाट्सएप का प्रयोग करके किसी को भी रूपये भेज सकते हैं और अपने खाते में रुपए मंगवा भी सकते हैं बिना किसी अन्य ऐप को प्रयोग किए।"


तो आइए जानते हैं कि कैसे आप व्हाट्सएप की सहायता से payment भेज सकते हैं और recieve कर सकते हैं।
How to send money with using whatsapp

सबसे पहले जानते हैं कि कैसे आप व्हाट्सएप पेमेंट्स को सेट-अप कर सकते हैं।
1. जिस नंबर से आप व्हाट्सएप का प्रयोग कर रहे हैं अगर वही नंबर आपके बैंक अकाउंट में लिंक है तो आप इसकी सहायता से ही अपने बैंक अकाउंट को व्हाट्सएप पेमेंट्स में लिंक कर सकते हैं।
2. सेट-अप करने के लिए सबसे पहले आपको अटैच फाइल बटन पर क्लिक करना है और इसके बाद payments बटन पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद Accept and continue पर क्लिक करके आपको अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना है।
4. इसके बाद आपको अपने डेबिट कार्ड की जानकारी देनी होगी।
5. डेबिट कार्ड की जानकारी देने के बाद आपको एक UPI Pin सेट करनी होगी। इस pin को आप हमेशा याद रखें क्योंकि इस pin को डालकर ही आप भविष्य में सभी payments कर पाएंगे।

Whatsapp
                   
Image: whatsapp
                                  



"अब जानते हैं कि अगर आपको किसी को रुपए/पैसे भेजने हैं तो वह आप कैसे कर पाएंगे।"
व्हाट्सऐप में रुपए/पैसे भेजने के मुख्य तीन तरीके हैं:-

पहला तरीक़ा-
1. अगर कोई व्यक्ति आपके contact list में है और आपको उसे ही पैसे भेजने हैं तो आप उसे सीधे chat window में रहकर ही पैसे भेज सकते हैं।
2. इसके लिए आपको सबसे पहले उस व्यक्ति से की गई chat window में जाना है।
3. इसके बाद more options पर क्लिक करना है फिर payment बटन पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद आप जितना amount भेजना चाहते हैं, उस amount को लिखकर send बटन पर क्लिक करें और अपनी UPI pin डालें।
5. आपकी payment सफलतापूर्वक send हो जाएगी।

दूसरा तरीका :
अगर आपको किसी को UPI ID की सहायता से पैसे भेजने हैं तो आप इन steps को फ़ॉलो करें :👇
1. सबसे पहले more options पर क्लिक करें फिर payment option को सेलेक्ट करें।
2. इसके बाद आपके सामने add new payment option का विकल्प आ जायेगा, इस विकल्प को सेलेक्ट करें।
3. फिर send to a UPI ID विकल्प को सेलेक्ट करें।
4. इसके बाद आप यूजर  की UPI ID डालकर verify करें और amount लिखकर अपनी UPI Pin डालें और send के बटन पर क्लिक करें।
5. आपकी payment सफलतापूर्वक send हो जाएगी।

तीसरा तरीक़ा :
अगर आप किसी को QR कॉड स्कैन करके पैसे भेजना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें। 👇

1. सबसे पहले more options पर क्लिक करें फिर payment option को सेलेक्ट करें।
2. इसके बाद आपके सामने add new payment option का विकल्प आ जायेगा, इस विकल्प को सेलेक्ट करें।
3. फिर scan QR code पर क्लिक करें और अन्य यूज़र के QR कॉड को स्कैन करें।
4. अंत में amount लिखकर अपनी UPI Pin डालें और send के बटन पर क्लिक करें।
5. आपकी payment सफलतापूर्वक send हो जाएगी।























2 Comments

Warning: Do not post spam links in comment box.

Post a Comment

Warning: Do not post spam links in comment box.

Previous Post Next Post